ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

पुनर्मतदान के बीच निर्दलीय राजकुमारी मयानी का भाजपा को समर्थन

वार्ड 87 में विधायक संदीप शर्मा सक्रिय, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पुनर्मतदान के बीच निर्दलीय राजकुमारी मयानी का भाजपा को समर्थन
पुनर्मतदान के बीच निर्दलीय राजकुमारी मयानी का भाजपा को समर्थन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। नगर निगम के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99 पर बुधवार को पुनर्मतदान के बीच निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमारी मयानी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के अपने समर्थकों और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मयानी ने निगम में भाजपा का बोर्ड बनने की संभावना को समर्थन की वजह बताया।

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतगणना नहीं हो पाने पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश से शहर के तीन बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। इनमें वार्ड 87 का बूथ 99, वार्ड 44 का बूथ 448 और वार्ड 11 का बूथ 576 शामिल हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वार्ड 87 में सुबह करीब 10 बजे से विधायक संदीप शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की।

मतदान के दौरान दिव्यांग मतदाता भी अपनी भागीदारी निभाते नजर आए। महावीर नगर विस्तार योजना के सेक्टर 4 निवासी दिव्यांग रमेश बनवारी बूथ संख्या 99 पर मतदान करने पहुंचे। केंद्रों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: