नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा
कोटा। घरेलू विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। केशोरायपाटन क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ला निवासी कविता केवट के साथ कथित तौर पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने सरिये से मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट आई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कविता अपने घर पर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान विवाद होने पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उनके साथ सरिये से मारपीट करने का आरोप है। घटना में कविता के सिर पर चोट लगी। इसके बाद उनके पीहर पक्ष के लोग शाम करीब 6 बजे एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल महिला का उपचार जारी है।
