ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा की तीन महिला पहलवानों को 51-51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि

कुश्ती में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने की पहल, पदक विजेताओं के साथ प्रतियोगिता में शामिल हुई खिलाड़ी को भी मिला समान सम्मान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा की तीन महिला पहलवानों को 51-51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
कोटा की तीन महिला पहलवानों को 51-51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। कुश्ती के अखाड़े में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कोटा जिला कुश्ती संघ ने अनूठी पहल की है। संघ की ओर से राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने गुरुवार को कोटा की तीन महिला पहलवानों को 51-51 हजार रुपए के चेक प्रदान किए। खास बात यह रही कि प्रोत्साहन राशि केवल पदक विजेताओं तक सीमित नहीं रखी गई, बल्कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली तीसरी खिलाड़ी को भी समान राशि दी गई।

कोटा जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह बराड़ ने बताया कि दिल्ली में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित अंडर-14 स्कूली नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में कोटा की खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 33 किलोग्राम भार वर्ग में श्रुति शर्मा ने रजत और 36 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्यांश कश्यप ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 50 किलोग्राम भार वर्ग में नंदनी सेन ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

तीनों खिलाड़ियों को 51-51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे गए। राजीव दत्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पदक जीतने वाली खिलाड़ियों का सम्मान करने के साथ कोटा सहित पूरे हाड़ौती में कुश्ती के प्रति बालिकाओं की रुचि और भागीदारी बढ़ाना है। बेटियों को अवसर और प्रोत्साहन मिलेगा तो वे कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: