ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / कोटा / लेख विस्तार
कोटा

विश्व अंगदान दिवस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिया नेत्रदान का संकल्प

डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय ने 58वें जन्मदिन पर नेत्रदान और अंगदान का संकल्प लेकर दिया प्रेरक संदेश; आमजन से भी जागरूक होने की अपील

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
विश्व अंगदान दिवस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिया नेत्रदान का संकल्प
विश्व अंगदान दिवस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिया नेत्रदान का संकल्प
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 13 अगस्त 2026 विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर नेत्रदान एवं अंगदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, कोटा चैप्टर (EBSR) की ओर से विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अंगदान एवं नेत्रदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया।

पोस्टर विमोचन के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अभियान का समर्थन करते हुए मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प-पत्र भरा। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नेत्रदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन से अंधकार दूर कर उसे नई रोशनी देने का महान संकल्प है। मृत्यु के बाद भी हमारी आंखें किसी व्यक्ति की दुनिया को रोशन कर सकती हैं।

कार्यक्रम में आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, कोटा चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. के.के. कंजोलिया, कोऑर्डिनेटर डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय, एग्जीक्यूटिव मेंबर डॉ. अमित सिंह राठौड़, कोटा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य वैद्य नित्यानंद शर्मा और आई टेक्नीशियन टिंकू ओझा सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की खास बात रही कि डॉ. सुरेश कुमार पाण्डेय ने अपने 58वें जन्मदिन पर नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय यदि किसी के जीवन में आशा और रोशनी जोड़ने का संकल्प लिया जाए तो यह दिन और अधिक सार्थक बन सकता है।

डॉ. के.के. कंजोलिया और डॉ. पाण्डेय ने बताया कि प्रतिवर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 के जागरूकता संदेश अंगदान के माध्यम से भय से आशा की ओर बढ़ना के अनुरूप समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि एक मृतक अंगदाता हृदय, फेफड़े, लिवर, दोनों किडनी, अग्न्याशय और आंत जैसे महत्वपूर्ण अंग दान कर कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है। इसके अलावा कॉर्निया, त्वचा, हड्डी और हृदय वाल्व जैसे ऊतकों का दान भी कई लोगों के जीवन में बदलाव ला सकता है।

अभियान के दौरान लोगों ने नेत्रदान एवं अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, कोटा चैप्टर ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नेत्रदान का संकल्प लें, अपनी इच्छा परिवारजनों को बताएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: