ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

यंगथॉन में 6 से 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, 4500 से अधिक ने लगाई दौड़

शिक्षा और सेहत के लिए दौड़ा हाड़ौती, यंगथॉन में दिखा जबरदस्त उत्साह

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
यंगथॉन में 6 से 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, 4500 से अधिक ने लगाई दौड़
यंगथॉन में 6 से 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, 4500 से अधिक ने लगाई दौड़
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। शिक्षा और सेहत का संदेश लेकर रविवार सुबह हाड़ौती के 4500 से अधिक लोग सड़कों पर उतरे। उम्मेद क्लब में भोर की पहली किरण के साथ शुरू हुए यंगथॉन 3.0 में 6 से 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह से दौड़ लगाई। पीली और हरी टी-शर्ट पहने प्रतिभागियों के जोश ने आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया। ‘रन फॉर एजुकेशन’ थीम पर आयोजित इस दौड़ में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

यंग इंडियंस कोटा चैप्टर और रियल टेंपल्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यंगथॉन को रेडक्रॉस के स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला, उपमहापौर विवेक राजवंशी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लोकेन्द्र राजावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन और शिक्षाविद् राजेश माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यंग इंडियंस कोटा चैप्टर के चेयरमैन अंकित राठी और को-चेयरमैन अंकित गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे जुम्बा सत्र से हुई। इसमें प्रतिभागियों ने दौड़ से पहले वार्मअप किया। इसके बाद सुबह 6:15 बजे 10 किलोमीटर टाइम्ड रन और 6:30 बजे 5 किलोमीटर फन रन-वॉक शुरू हुई। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता के अनुसार दौड़ और वॉक में हिस्सा लिया।

दौड़ का मार्ग उम्मेद क्लब से शुरू होकर अग्रसेन चौराहा, लक्की बुर्ज, गीता भवन और ज्वाला तोप चौराहे से होते हुए सेवन वंडर्स पार्क के सामने से किशोरपुरा तालाब तक निर्धारित किया गया था। यहां से प्रतिभागी वापस उम्मेद क्लब पहुंचे। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों के स्वागत और उत्साहवर्धन की व्यवस्था की गई।

यंग इंडियंस के अतिवीर जैन ने बताया कि यंगथॉन का उद्देश्य केवल लोगों को शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करना भी है। इसी पहल के तहत राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए बेंच उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए दो एंबुलेंस तथा फिजियोथेरेपिस्ट तैनात किए गए।

यंग इंडियंस कोटा चैप्टर के चेयरमैन अंकित राठी और को-चेयरमैन अंकित गुप्ता के नेतृत्व में हुए आयोजन में भुवन गौड़, सारांश खंडेलवाल, मनु शर्मा सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग की विजेता को विशेष रूप से पिंक साइकिल प्रदान की गई।

यंगथॉन 3.0 ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि फिटनेस की कोई उम्र नहीं होती। छह साल के बच्चों से लेकर 75 वर्ष तक के प्रतिभागियों की भागीदारी ने आयोजन को व्यापक जनसहभागिता का उदाहरण बनाया। साथ ही, दौड़ के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य को एक साझा सामाजिक उद्देश्य से जोड़ने की पहल भी सामने आई।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: