ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

किसानों को प्रताड़ित कर रही केंद्र व राज्य सरकारें : कुलदीप इंदौरा

बूंदी में सांसद और पंचायत राज चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा का चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में स्वागत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
किसानों को प्रताड़ित कर रही केंद्र व राज्य सरकारें : कुलदीप इंदौरा
किसानों को प्रताड़ित कर रही केंद्र व राज्य सरकारें : कुलदीप इंदौरा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें किसानों को लगातार प्रताड़ित कर रही हैं। सरकार की किसान विरोधी नीतियों से ग्रामीण क्षेत्र की जनता परेशान है और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। यह बात श्रीगंगानगर से कांग्रेस सांसद एवं बूंदी जिले के पंचायत राज चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा ने कही।

सांसद कुलदीप इंदौरा का गुरुवार शाम बूंदी बायपास पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान पीसीसी महासचिव एवं बूंदी जिला प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।

एकजुटता से चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

इंदौरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों में एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से ग्रामीण जनता परेशान है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमजन के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाना चाहिए।

युवाओं को रोजगार देने में विफल सरकार

पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष इंदौरा ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजनीति के साथ समाजसेवा और मानव सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। वहीं, डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बूंदी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यासीन कुरेशी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल खान, जिला महासचिव समीर पठान, बूंदी ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलामी यजदानी, फैजान जिन्दरान, शाहनवाज, छीतरलाल वर्मा, अरशान और दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: