ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

किसानों को प्रताड़ित कर रही केंद्र और राज्य सरकार : कुलदीप इंदौरा

पंचायत राज चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान, युवाओं को रोजगार देने में विफलता का लगाया आरोप

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
किसानों को प्रताड़ित कर रही केंद्र और राज्य सरकार : कुलदीप इंदौरा
किसानों को प्रताड़ित कर रही केंद्र और राज्य सरकार : कुलदीप इंदौरा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी श्रीगंगानगर से कांग्रेस सांसद और बूंदी जिले में पंचायत राज चुनाव के पार्टी पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की किसान विरोधी नीतियों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

सांसद इंदौरा का गुरुवार शाम बूंदी बायपास पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान पीसीसी महासचिव एवं बूंदी जिला प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।

इंदौरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों तथा मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके इंदौरा ने युवाओं से राजनीति के साथ समाजसेवा और मानव सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है।

पीसीसी महासचिव एवं बूंदी जिला प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू ने भी कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

स्वागत कार्यक्रम में बूंदी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यासीन कुरैशी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बिलाल खान, जिला महासचिव समीर पठान, बूंदी ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम यजदानी, फैजान जिंदरान, शाहनवाज, छीतरलाल वर्मा, अरशान और दिनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: