ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

लायंस क्लब कोटा साउथ ने जेके लोन अस्पताल को फर्नीचर भेंट किया

एनआईसीयू-4 की जरूरतों के लिए रिवॉल्विंग चेयर, छह चेयर और टेबल उपलब्ध कराई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लायंस क्लब कोटा साउथ ने जेके लोन अस्पताल को फर्नीचर भेंट किया
लायंस क्लब कोटा साउथ ने जेके लोन अस्पताल को फर्नीचर भेंट किया
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 18 सितंबर। लायंस क्लब कोटा साउथ की ओर से जेके लोन अस्पताल के एनआईसीयू-4 के लिए आवश्यक फर्नीचर सामग्री भेंट की गई। क्लब की ओर से यह सेवा गतिविधि अस्पताल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई।

लायंस क्लब कोटा साउथ की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने बताया कि एनआईसीयू-4 के उपयोग के लिए एक बड़ी रिवॉल्विंग चेयर, छह छोटी चेयर और एक टेबल उपलब्ध कराई गई। फर्नीचर सामग्री जेके लोन हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज के शिशु एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अमृता मयंगर एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गोपीकृष्ण शर्मा को सौंपी गई।

इस अवसर पर एमजेएफ डॉ. जगदीश शर्मा, लायन प्रशांत भारद्वाज, डॉ. एमपी राठौर, विजयेंद्र व्यास, सुधा शर्मा और डॉ. अनामिका सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि जरूरतमंदों और चिकित्सा संस्थानों के लिए इस तरह की सेवा गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: