ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा राजनगर एवं प्रताप सिंह बारहठ योजना की लॉटरी संपन्न

265 सफल आवेदकों के खिले चेहरे , इनको मिलेंगे भूखंड

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा राजनगर एवं प्रताप सिंह बारहठ योजना की लॉटरी संपन्न
कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा राजनगर एवं प्रताप सिंह बारहठ योजना की लॉटरी संपन्न
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 10 अगस्त 2026

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा सोमवार को राजनगर आवासीय योजना एवं प्रताप सिंह बारहठ आवासीय योजना की लॉटरी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। लॉटरी के परिणाम जारी होते ही 265 सफल आवेदकों के चेहरे खिल उठे।

 


प्राधिकरण को इन दोनों आवासीय योजनाओं के लिए आमजन से बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी। केडीए आयुक्त श्री बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजनगर आवासीय योजना के कुल 28 भूखंडों के लिए 775 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, प्रताप सिंह बारहठ आवासीय योजना के 237 भूखंडों के लिए कुल 2,456 आवेदकों ने रुचि दिखाई थी। संपूर्ण लॉटरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ निष्पादित करते हुए कुल 3,231 आवेदकों में से 265 आवेदकों का लॉटरी प्रक्रिया से चयन किया गया।

केडीए सचिव श्री मुकेश कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि लॉटरी में सफल रहे सभी 265 आवेदकों को भूखंड आवंटन पत्र शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवंटन पत्र जारी होने के पश्चात् देय राशि जमा कराने के लिए आवेदकों को 30 दिवस की समयावधि दी जाएगी, जिसके भीतर नियमानुसार राशि जमा करना अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: