ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

मां भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सरस डेयरी का शैक्षिक भ्रमण

दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण और पैकिंग की प्रक्रिया समझी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मां भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सरस डेयरी का शैक्षिक भ्रमण
मां भारती स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सरस डेयरी का शैक्षिक भ्रमण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा

मां भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तलवंडी के विद्यार्थियों ने बुधवार को कोटा-बूंदी जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अखेलगढ़ स्थित सरस डेयरी प्लांट का शैक्षिक भ्रमण किया। यहां विद्यार्थियों को दूध और दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ और स्कूल प्रबंधक एवं पूर्व महापौर महेश विजय भी मौजूद रहे। प्लांट में विद्यार्थियों को बताया गया कि गांवों से दूध का संकलन कर टैंकरों के माध्यम से डेयरी तक लाया जाता है। इसके बाद विभिन्न मशीनों की मदद से दूध का प्रसंस्करण, होमोजेनाइजेशन और पैकिंग की जाती है। विद्यार्थियों ने यह भी जाना कि दूध से अलग-अलग दुग्ध उत्पाद किस तरह तैयार किए जाते हैं।

डेयरी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि उपभोक्ताओं तक शुद्ध उत्पाद पहुंचें। विद्यार्थियों ने प्रक्रिया को उत्साह से देखा और सवाल पूछकर जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान बच्चों को छाछ, लस्सी और श्रीखंड वितरित किए गए। इस अवसर पर प्लांट प्रभारी, मार्केटिंग प्रभारी और डेयरी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: