ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

महेश आहूजा बने हाड़ौती पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष

संत कंवरराम धर्मशाला में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय, सामाजिक सरोकारों को गति देने पर जोर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
महेश आहूजा बने हाड़ौती पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष
महेश आहूजा बने हाड़ौती पूज्य सिंधी पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। संत कंवरराम धर्मशाला में बुधवार को हाड़ौती पूज्य सिंधी पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संस्था के वर्तमान अध्यक्ष की व्यस्तता के कारण आगामी कार्यों के संचालन को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद संस्था के संरक्षक गिरधारी लाल पंजवानी की मौजूदगी में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से महेश आहूजा को हाड़ौती पूज्य सिंधी पंचायत का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने निर्णय का समर्थन करते हुए महेश आहूजा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। संरक्षक गिरधारी लाल पंजवानी ने कहा कि संस्था समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में संस्था के कार्य सुचारू रूप से चलते रहें, इसी उद्देश्य से सर्वसम्मति से कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में महेश आहूजा संस्था के पुनर्गठन और नियमित गतिविधियों को गति देने के साथ आमजन की सहायता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे। बैठक में समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

**गिरधारी लाल पंजवानी** ने कहा कि संस्था लंबे समय से सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करती आ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महेश आहूजा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष **महेश आहूजा** ने कहा कि वह संस्था के हित में निरंतर कार्य करते हुए समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में सदस्यों ने संस्था को मजबूत बनाने, समाज के लोगों को साथ लेकर चलने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही आगामी दिनों में संस्था की गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने

पर सहमति बनी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: