ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार मुख्य आरोपी महेश मरोठा गिरफ्तार

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर गणगौर होटल के बाहर हुआ था हमला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार मुख्य आरोपी महेश मरोठा गिरफ्तार
जानलेवा हमले के मामले में एक साल से फरार मुख्य आरोपी महेश मरोठा गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी महेश मरोठा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में तीन हमलावरों और एक साजिशकर्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व गणगौर होटल के बाहर तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी महेश मरोठा की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। कोतवाली थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी रमेशचंद आर्य ने बताया कि 20 सितंबर 2025 को बूंदी शहर में चित्तौड़ रोड स्थित गणगौर होटल के सामने क्रेटा कार में आए अज्ञात हमलावरों ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना के बाद हमलावर कार से फरार हो गए थे।

घटना के संबंध में मुकदमा नंबर 368/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189(2), 115(2), 126(2) और 109(1) के तहत अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस के अनुसार मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अज्ञात हमलावरों तथा एक साजिशकर्ता को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक मामले में शेष मुख्य आरोपी महेश मरोठा निवासी कोचरिया खोडी बस्ती, निमोदा, थाना चेचट, जिला कोटा घटना के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से मामले को लेकर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: