ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

मंडाना में अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य गणेश विसर्जन शोभायात्रा, 2 अखाड़े और दो दर्जन से अधिक झांकियां रहीं आकर्षण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मंडाना में अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य गणेश विसर्जन शोभायात्रा, 2 अखाड़े और दो दर्जन से अधिक झांकियां रहीं आकर्षण
मंडाना में अनंत चतुर्दशी पर निकली भव्य गणेश विसर्जन शोभायात्रा, 2 अखाड़े और दो दर्जन से अधिक झांकियां रहीं आकर्षण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

मंडाना। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शुक्रवार को मंडाना में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विभिन्न झांकियों, अखाड़ों और डीजे की प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और गणपति के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

आयोजन समिति अध्यक्ष रमाकांत गौतम ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर 2 बजे मालियों के मंदिर से शुरू हुई। इसमें 2 अखाड़े, दो दर्जन से अधिक झांकियां और 5 डीजे शामिल रहे। करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबा जुलूस मंडाना के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

शोभायात्रा बस स्टैंड स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग से होते हुए करीब 3 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर गणेश तालाब स्थित विसर्जन स्थल पहुंचेगी। यहां गणेश प्रतिमाओं का धार्मिक विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।

हनुमानजी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

गणेश बाग तालाब के बीच स्थित टापू पर भगवान हनुमानजी की आकर्षक झांकीnतैयार की गई, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी।

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि विसर्जन कार्यक्रम के बाद शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियों के आयोजकों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

शोभायात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। नायब तहसीलदार रेखराज स्वामी और थानाधिकारी सुमेर सिंह सहित पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने शोभायात्रा के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: