ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

मंडाना में दो कॉमन करैत सांपों की भिड़ंत, वन्यजीव प्रेमी ने किया रेस्क्यू

एक सांप ने दूसरे का मुंह पकड़कर निगल रखा था, पहली बार ऐसा नजारा देखने का दावा; दोनों को जंगल में छोड़ा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मंडाना में दो कॉमन करैत सांपों की भिड़ंत, वन्यजीव प्रेमी ने किया रेस्क्यू
मंडाना में दो कॉमन करैत सांपों की भिड़ंत, वन्यजीव प्रेमी ने किया रेस्क्यू
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

मंडाना। कोटा जिले के मंडाना कस्बे में देर रात दो कॉमन करैत सांपों के बीच असामान्य गतिविधि देखने को मिली। दोनों सांपों को आपस में उलझा देखकर वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए। सूचना पर पहुंचे वन्यजीव एवं पर्यावरण प्रेमी ललित बौरासी ने दोनों सांपों का रेस्क्यू किया और उन्हें जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, देर रात लोगों ने दो कॉमन करैत सांपों को आपस में उलझे देखा। इनमें से एक सांप ने दूसरे का मुंह पकड़ रखा था और उसे निगलने की स्थिति में था। यह दृश्य देखकर लोगों ने वन्यजीव एवं पर्यावरण प्रेमी ललित बौरासी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ललित बौरासी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक दोनों सांपों को रेस्क्यू किया। इसके बाद उन्हें जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। बौरासी के अनुसार, जंगल में छोड़ने के दौरान एक सांप दूसरे सांप को पूरी तरह निगल चुका था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडाना में इस तरह का नजारा पहली बार देखने को मिला। सांपों के रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कॉमन करैत भारत के अत्यंत विषैले सांपों में शामिल है, इसलिए ऐसे सांप दिखाई देने पर लोगों को उनसे दूरी बनाए रखनी चाहिए और प्रशिक्षित रेस्क्यूकर्ता को सूचना देनी चाहिए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: