ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / मनोरंजन / लेख विस्तार
मनोरंजन

मंडाना में देर रात तक गूंजे श्याम भजन, इत्र और पुष्प वर्षा ने मोहा मन

गणेशोत्सव पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मंडाना में देर रात तक गूंजे श्याम भजन, इत्र और पुष्प वर्षा ने मोहा मन
मंडाना में देर रात तक गूंजे श्याम भजन, इत्र और पुष्प वर्षा ने मोहा मन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

मंडाना। गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में देर रात तक श्याम भक्ति के स्वर गूंजते रहे। युवा गणेश मित्र मंडल की ओर से ‘एक शाम खाटू वाले के नाम, एक शाम गजानंद महाराज के नाम’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

खाटू श्याम बाबा का विशेष शृंगार कर दरबार सजाया गया। भजन संध्या के दौरान इत्र और पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र रही। भजन गायक लखन रावल, किरण कुमार और मुकुन्द रावल ने प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया।

मंडल सदस्य हरिओम लोधा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए और देर रात तक भजनों का आनंद लिया। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: