मंडाना। आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर काल्याखेड़ी स्थित एक होटल परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व कोटा-बूंदी लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने क्षेत्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की।
बैठक में गुंजल ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव दूर कर एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में काम करने का आह्वान किया।
गुंजल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर जनता के बीच पहुंचना होगा और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक के दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से स्थानीय राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की जानकारी भी ली गई।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा संभागीय अध्यक्ष अशोक नागर, जिला उपाध्यक्ष अशोक मीणा, देहात जिला महासचिव राजेश राव, पूर्व सरपंच महेश श्रृंगी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निकलेश राठौड़ सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
