नागरिक अभिव्यक्ति @ मंडाना
दरा से कोटा के बीच करीब 45 किलोमीटर के मार्ग पर पीएम ई-बस सेवा शुरू होने से मंडाना के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पहली बार ई-बस मंडाना पहुंची तो स्थानीय लोगों ने चालक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
रामेश्वर गुर्जर और रिंकू चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने बस चालक का अभिनंदन किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ई-बस सेवा से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। महिलाओं और बालिकाओं को इसका विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
रिंकू चौधरी ने बताया कि रोडवेज बसें मंडाना कस्बे में नहीं आती थीं। यात्रियों को हाईवे बाईपास पर उतार दिया जाता था, जहां से महिलाओं और बालिकाओं को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर कस्बे तक पहुंचना पड़ता था। पीएम ई-बस के मंडाना तक आने से अब उन्हें बाईपास से पैदल आने की परेशानी से राहत मिल सकती है।
स्थानीय लोगों ने सेवा शुरू होने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लिए सुविधाजनक कदम बताया। ई-बस सेवा के जरिए दरा और कोटा के बीच यात्रियों को आधुनिक तथा पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
