नागरिक अभिव्यक्ति | सुल्तानपुर
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहंदी में 1 अक्टूबर को विश्व वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नंदकिशोर गोचर रहे, जबकि अध्यक्षता संस्था प्रधान हरिओम मीणा ने की।
विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बुजुर्गों के प्रति आदर रखने और उनकी सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अनमोल धरोहर हैं। उनके अनुभव नई पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं, इसलिए उनका सदैव सम्मान किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बाबूलाल गोचर और बृजमोहन मेघवाल सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन अध्यापिका निशा राठौर ने किया। विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंत में संस्था प्रधान हरिओम मीणा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
