ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में बढ़ा आक्रोश

हत्यारों का सुराग नहीं; परिजनों ने कहा—जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो देंगे धरना

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में बढ़ा आक्रोश
यकीन हत्याकांड: पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों में बढ़ा आक्रोश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

कोटा। विज्ञान नगर निवासी मोहम्मद यकीन की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद नहीं हुए हैं। जांच में ठोस नतीजा सामने नहीं आने से परिजनों में रोष और बेचैनी बढ़ रही है।

करीब पांच दिन पहले नए एयरपोर्ट क्षेत्र में शंभूपुरा के पास एक कार में यकीन का शव मिला था। उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। घटना के बाद से बूंदी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार पुलिस कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

परिजनों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने, हथियार बरामद करने और मामले का खुलासा करने की मांग की है। उनका कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे बूंदी एसपी और आईजी को ज्ञापन देकर जांच में तेजी लाने की मांग करेंगे। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस की जांच जारी है। अब कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: