ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

मोईकलां हत्याकांड: पांच आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर करवाई तस्दीक

सांगोद क्षेत्र में पुलिस लवाजमे के साथ मौके पर पहुंची टीम, केदार बाई भील पर हमले की घटना की करवाई पुष्टि

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मोईकलां हत्याकांड: पांच आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर करवाई तस्दीक
मोईकलां हत्याकांड: पांच आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर करवाई तस्दीक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । सांगोद (कोटा)

सांगोद (कोटा)। बपावर थाना क्षेत्र के मोईकलां कस्बे में केदार बाई भील की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना की तस्दीक करवाई। पुलिस टीम आरोपियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लवाजमे के साथ मौके पर लेकर पहुंची। यहां घटना के संबंध में तस्दीक की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती।

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर की आधी रात के बाद भोपा परिवार और भील परिवार के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान भील परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। इनमें गंभीर रूप से घायल केदार बाई भील की 17 अक्टूबर को कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद मामला गरमा गया और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

शव रखकर मेगा हाइवे पर लगाया था जाम

केदार बाई की मौत के बाद 18 अक्टूबर को अंतिम संस्कार से पहले परिजनों और ग्रामीणों ने मेगा हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपियों का जुलूस निकालने और सरकारी जमीन पर बने उनके मकानों को हटाने की मांग की थी। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। बातचीत और सहमति के बाद मामला शांत हुआ तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर और बपावर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना से जुड़े तथ्यों की तस्दीक करवाई। मामले में आगे की जांच जारी है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: