ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / मनोरंजन / लेख विस्तार
मनोरंजन

ध्रुव कैम्पस में गरबा-डांडिया की धूम, देर रात तक झूमे विद्यार्थी

पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां जरूरी, डॉ. स्वाति विजय ने समग्र विकास पर दिया जोर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
ध्रुव कैम्पस में गरबा-डांडिया की धूम, देर रात तक झूमे विद्यार्थी
ध्रुव कैम्पस में गरबा-डांडिया की धूम, देर रात तक झूमे विद्यार्थी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

मोशन एजुकेशन के फाउंडेशन डिवीजन की ओर से ध्रुव कैम्पस में मोशन रास-गरबा नाइट 2026 का आयोजन किया गया। शाम 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और संगीत की धुनों के बीच विद्यार्थी देर रात तक गरबा-डांडिया करते रहे। उत्सव में ध्रुव के साथ द्रोणा-1, दादाबाड़ी, श्रीनाथपुरम और गोविंदनगर कैम्पस के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पारंपरिक घाघरा-चोली, कुर्ता-पायजामा और रंग-बिरंगे दुपट्टों में सजे विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर गरबा किया। पारंपरिक संगीत से शुरू हुआ उत्सव डीजे की आधुनिक धुनों तक पहुंचा। जूनियर से लेकर सीनियर विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य में उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

मोशन एजुकेशन के संस्थापक एवं सीईओ नितिन विजय ने भी विद्यार्थियों के साथ गरबा किया। उनकी सहभागिता से छात्रों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें कई ऐसे विद्यार्थी भी थे, जिन्होंने पहली बार गरबा और डांडिया का अनुभव किया।

मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जरूरी हैं। ऐसे आयोजन सकारात्मक माहौल बनाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।

विद्यार्थियों ने आयोजन को यादगार बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम पढ़ाई के बीच मनोरंजन के साथ दूसरे विद्यार्थियों से जुड़ने का अवसर भी देते हैं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक डांडिया के साथ हुआ। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, संगीत और सामूहिक सहभागिता का उत्साह देखने को मिला।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: