ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

नीट-यूजी-2026 के परिणामों में मोशन छाया : 2 छात्र टॉप-100 में, 102 टॉप-5000 में

5023 विद्यार्थियों में से 90.12 प्रतिशत यानी 4526 ने किया एग्जाम क्वालीफाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नीट-यूजी-2026 के परिणामों में मोशन छाया : 2 छात्र टॉप-100 में, 102 टॉप-5000 में
नीट-यूजी-2026 के परिणामों में मोशन छाया : 2 छात्र टॉप-100 में, 102 टॉप-5000 में
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित नीट-यूजी-2026 के परिणामों में मोशन एजुकेशन के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। फाउंडर एवं सीईओ नितिन विजय ने बताया कि उनके 2 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) की टॉप-100 सूची में स्थान बनाया है। सात्विक पटनायक ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 40 और आदित्य शर्मा ने एआईआर 76 प्राप्त की है। वहीं, टॉप-5000 में मोशन के 102 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। विजय ने बताया कि मोशन अपने चयन प्रतिशत के लिए जाना जाता है। इस बार 19,99,895 विद्यार्थियों ने नीट-यूजी परीक्षा दी थी।

उनमें से 56.06 प्रतिशत यानी 11,21,185 ने यह परीक्षा क्वालिफाई की। वहीं, मोशन के 5023 विद्यार्थियों में से 90.12 प्रतिशत यानी 4526 ने यह एग्जाम क्वालीफाई किया। अगर टॉप 50, 000 रैंक में मोशन में पढ़ने वाले 9.7 प्रतिशत ने इसमें जगह बनाई। यह राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले 3.8 गुना अधिक है। मोशन ने इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोबरिया बावड़ी सर्किल के पास कैंपस में जश्न भी मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों, फैकल्टी और स्टाफ ने केक काटा, ढोल की थाप पर नृत्य किया तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। समारोह में चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय, डॉ. स्वाति विजय, डिप्टी डायरेक्टर एवं नीट डिवीजन के हेड अमित वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने चयनित विद्यार्थियों और टॉपर्स का अभिनंदन किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: