कोटा। मोशन एजुकेशन की ओर से कोटा के विद्यार्थियों के लिए मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम (एमटीएसई-कोटा 2026) ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों को फाउंडेशन क्लासरूम कोर्स की फीस पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा। साथ ही, प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपए और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
शुक्रवार को मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय, फाउंडेशन डिवीजन के वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों और प्रबंधन की मौजूदगी में परीक्षा के पोस्टर का विमोचन किया गया। मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है।
25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा
एमटीएसई-कोटा 2026 का आयोजन 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से 11 बजे तक मोशन एजुकेशन के विभिन्न कैंपस में किया जाएगा। कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे। विद्यार्थी पंजीयन के दौरान अपनी सुविधानुसार परीक्षा की तारीख और केंद्र का चयन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
ऑनलाइन आवेदन और निशुल्क पंजीयन
परीक्षा के लिए विद्यार्थी मोशन एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर निशुल्क पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में मोबाइल नंबर दर्ज कर उसका सत्यापन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी भरकर परीक्षा की तारीख और केंद्र का चयन करना होगा। पंजीयन पूरा होने पर इसकी पुष्टि ईमेल और एसएमएस के माध्यम से की जाएगी।
पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे प्रश्न
परीक्षा का प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम में होगा और इसमें विद्यार्थियों की पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। तैयारी को आसान बनाने के लिए कक्षावार मॉक टेस्ट पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी सहायता से विद्यार्थी परीक्षा के प्रारूप और प्रश्नों के स्तर को समझ सकते हैं।
नवंबर में घोषित होगा परिणाम
परीक्षा का परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा। इसमें 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी दूसरे चरण के लिए पात्र होंगे। दूसरे चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद अंतिम स्कॉलरशिप निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को ई-सर्टिफिकेट और मेमेंटो भी प्रदान किए जाएंगे।
नितिन विजय ने कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान विद्यार्थियों का मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोशन टैलेंट सर्च एग्जाम आयोजित किया जा रहा है।
