ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

मोतीपुरा में काम अधूरा, भुगतान पूरा बताने पर भड़के मंत्री दिलावर

तीन दिन में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश; बोले—पानी नहीं आए तो मुझे फोन करना, अधिकारियों को देख लूंगा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मोतीपुरा में काम अधूरा, भुगतान पूरा बताने पर भड़के मंत्री दिलावर
मोतीपुरा में काम अधूरा, भुगतान पूरा बताने पर भड़के मंत्री दिलावर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी। सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को मोतीपुरा खुर्द पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ग्रामीणों की शिकायत पर नाराज हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में जिन निर्माण कार्यों को पूरा बताया जा रहा है, वे मौके पर हुए ही नहीं। मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी से जवाब मांगा और मामले की जांच के लिए प्रदेश स्तर से समिति गठित करने के निर्देश दिए।

सभा के दौरान मंत्री ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की सूची पढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि राजाराम के मकान से हंसराज मेहर के मकान तक पांच लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग खरंजे के साथ नाली निर्माण कराया गया है। इसी तरह भोजराज के मकान से सुंदरलाल मेहर के मकान तक भी पांच लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग खरंजा बनाया गया है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि दोनों काम अब तक नहीं हुए हैं।

मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी को बुलाकर जानकारी ली। अधिकारी ने काम पूरा होने और भुगतान किए जाने की बात कही। इस पर दिलावर ने पूछा कि जब काम हुआ ही नहीं तो भुगतान कैसे हो गया। अधिकारी ने कहा कि काम दूसरी जगह कराया गया है। मंत्री ने इस जवाब पर नाराजगी जताते हुए कहा कि काम एक जगह स्वीकृत हुआ और दूसरी जगह कैसे करा दिया गया। उन्होंने अपने निजी सहायक को जांच समिति गठित करने के लिए पत्र तैयार करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि गांवों में कामों की घोषणा के साथ राशि भी जारी की जाती है, लेकिन काम नहीं होने से लोगों में यह संदेश जाता है कि घोषणाएं पूरी नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उससे राशि की वसूली की जाएगी। उन्होंने संबंधित पंचायत के विकास कार्यों की जांच प्रदेश स्तर की समिति से कराने के निर्देश दिए।

पानी तीन दिन में नहीं आए तो फोन करना

ग्रामीणों ने गांव में पेयजल संकट की शिकायत भी की। मंत्री ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता अंकित सारस्वत से स्थिति की जानकारी ली और तीन दिन में मोतीपुरा खुर्द में पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर नोट कराते हुए कहा कि तीन दिन बाद पाइपलाइन में पानी नहीं आए तो उन्हें फोन करें, वे अधिकारियों से जवाब लेंगे।

पदयात्रा आगे पट्टीखेड़ा हनुमान मंदिर पहुंची। यहां दर्शन के बाद ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने मंदिर के मुख्य द्वार से राम दरबार तक सीसी सड़क निर्माण, तकली नदी घाट के सौंदर्यीकरण और शौचालय व स्नानागार निर्माण के लिए विधायक कोष से कुल 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

चंद्रपुरा में चौपालों का शिलान्यास और लोकार्पण

इसके बाद मंत्री चंद्रपुरा पहुंचे, जहां ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नरसिंह उद्यान में चेचट-पट्टीखेड़ा चौपाल के टीनशेड निर्माण के लिए छह लाख, डाकनिया बालाजी चौपाल निर्माण के लिए छह लाख और नरसिंह उद्यान में टीनशेड चौपाल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया। चंद्रपुरा में शीतला माता चौपाल का लोकार्पण भी किया गया।

पदयात्रा में उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर, भाजपा चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका, मंडाना मंडल अध्यक्ष नंदलाल मेघवाल, जिला प्रवक्ता वर्षा जैन सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: