बूंदी, 15 सितंबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं तथा सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग प्राप्त करने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी अर्पित जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in)
अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग आइकन पर क्लिक कर योजना का चयन करना होगा। ड्रॉपडाउन में उपलब्ध ‘विद्यार्थी’ विकल्प के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने का आह्वान किया है, ताकि उन्हें योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
