कोटा। जिले के मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में प्रसिद्ध बाघिन ऐरोहेड की बेटी कनकटी को देख पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। कनकटी को देख पर्यटकों ने कहा - इसकी झलक किसी रानी से कम नहीं।पर्यटकों ने बताया कि उन्होंने कनकटी के बारे में सुना था कि वह बहुत गुस्सैल है और जंगल में उसका खौफ है। लेकिन मुकंदरा में कनकटी के सरल स्वभाव और अटखेलियों को देख वे मनमोहित हो गए। जंगल सफारी के दौरान पर्यटक इधर-उधर बाघ की तलाश कर रहे थे, तभी उनकी जिप्सी के सामने अचानक कनकटी आ गई। यह दृश्य देख पर्यटक खुशी से झूम उठे और टकटकी लगाकर उसे देखते रहे। गुस्सैल स्वभाव के लिए पहचानी जाने वाली कनकटी इन दिनों मुकंदरा की रानी के रूप में जानी जा रही है, जो पर्यटकों को देखकर अठखेलियां करने लगती है।
- वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट बनवारी यदुवंशी ने बताया कि मुकंदरा में पहुँचने वाले पर्यटकों को सबसे ज्यादा साइटिंग हो रही है वह है कनकटी। करीब करीब जितने भी टूरिस्ट वहां पहुँच रहे है उन्हें कनकटी की साइटिंग हो जाती है। क्योंकि वह पूरे जंगल मे भृमण करती रहती है। कभी ग्रासलैंड में तो कभी ट्रैक तो कभी तालाब पर अटखेलियां करती दिखाई देती है।
