ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / कोटा / लेख विस्तार
कोटा

मुकंदरा टनल में भरा बारिश का पानी, यातायात रोका

2 से 3 फीट तक पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित, टनल के बाहर लगा जाम; पानी निकालने के लिए पंप लगाए

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मुकंदरा टनल में भरा बारिश का पानी, यातायात रोका
मुकंदरा टनल में भरा बारिश का पानी, यातायात रोका
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

रामगंजमंडी/कोटा ग्रामीण। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद मुकंदरा टनल में पानी भर गया। टनल में करीब 2 से 3 फीट तक पानी जमा होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यातायात रोक दिया गया।

टनल में पानी भरने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। टनल के समीप वाहनों की लंबी कतार लग गई और भारी जाम की स्थिति बन गई। आवाजाही प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पानी निकालने के लिए लगाए पंप

टनल में जमा पानी की निकासी के लिए पंप लगाए गए हैं संबंधित टीमों की ओर से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं।

प्रशासन की ओर से टनल में पानी का स्तर कम होने और मार्ग को सुरक्षित पाए जाने के बाद ही यातायात सामान्य किए जाने की संभावना है।

 

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: