ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

दरा में रेलवे ट्रैक किनारे जांची सुरक्षा दीवार, नियमित पैदल गश्त के निर्देश

मुकुंदरा के फील्ड डायरेक्टर ने किया निरीक्षण, वन्यजीवों की आवाजाही की सूचना साझा करेंगे वन और रेलवे कर्मचारी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दरा में रेलवे ट्रैक किनारे जांची सुरक्षा दीवार, नियमित पैदल गश्त के निर्देश
दरा में रेलवे ट्रैक किनारे जांची सुरक्षा दीवार, नियमित पैदल गश्त के निर्देश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व की दरा रेंज से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों का प्रवेश रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को क्षेत्रीय निरीक्षण किया गया। रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ने वन अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों के साथ पैदल गश्त कर ट्रैक किनारे बनी सुरक्षा दीवार की स्थिति जांची।

निरीक्षण में उप वन संरक्षक, सहायक वन संरक्षक दरा, क्षेत्रीय वन अधिकारी और मैदानी वनकर्मी शामिल रहे। टीम ने विभिन्न स्थानों पर सीमा दीवार की स्थिति और वन्यजीवों को ट्रैक पर आने से रोकने में उसकी प्रभावशीलता का जायजा लिया।

रेलवे कर्मचारियों से किया संवाद

वन अधिकारियों ने रेलवे कर्मचारियों से ट्रैक के आसपास वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चर्चा की। वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना समय पर साझा करने और दोनों विभागों के बीच प्रभावी समन्वय की जरूरत पर जोर दिया गया, ताकि संभावित जोखिम को कम किया जा सके।

टूट-फूट और खुले हिस्सों पर रखें नजर

मैदानी वनकर्मियों को रेलवे ट्रैक के किनारे नियमित पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से सीमा दीवार और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने को कहा गया। दीवार में कहीं क्षति, टूट-फूट या खुला हिस्सा मिलने पर उसकी तत्काल पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

वन विभाग के अनुसार, रेलवे यातायात से वन्यजीवों को होने वाले संभावित जोखिम को न्यूनतम करने के लिए नियमित निगरानी और गश्त की जा रही है। विभाग ने आमजन से रेलवे ट्रैक पर प्रवेश नहीं करने तथा वन्यजीव सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: