ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

NEET UG 2026 में 627 अंक और ऑल इंडिया रैंक 3864; किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस में लिया दाखिला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
NEET UG 2026 में 627 अंक और ऑल इंडिया रैंक 3864; किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस में लिया दाखिला
NEET UG 2026 में 627 अंक और ऑल इंडिया रैंक 3864; किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के लखनऊ कैंपस में लिया दाखिला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। मेहनत, संघर्ष और मजबूत इरादों से बड़ा कोई संसाधन नहीं होता। इसका उदाहरण जौनपुर के प्रभात कुमार यादव ने पेश किया है। परिवार की सीमित आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद प्रभात ने NEET UG 2026 में 627 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 3864 प्राप्त की और अब डॉक्टर बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रभात ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश, लखनऊ कैंपस में दाखिला लिया है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मछली तहसील के देवकीपुर गांव निवासी प्रभात ने कोटा स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट में रहकर NEET की तैयारी की। इससे पहले उसने कक्षा 10वीं में 89.44 प्रतिशत और 12वीं में 83.44 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

20 साल से मुंबई में ऑटो चला रहे पिता

प्रभात के पिता महेंद्र कुमार यादव पिछले करीब 20 वर्षों से मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिवार गांव में रहता है, जबकि पिता रोजगार के सिलसिले में लंबे समय से मुंबई में रह रहे हैं। वह मुंबई की एक छोटी चॉल में रहकर परिवार की जिम्मेदारियां निभाते रहे।

बेटे के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद उसकी पढ़ाई का खर्च उठाया। प्रभात की कोचिंग फीस का भुगतान पिता ने ईएमआई के जरिए किया। वहीं, उसके मामा दयाराम यादव ने भी आर्थिक मदद की।

प्रभात की सफलता की खबर परिवार तक पहुंची तो खुशी का माहौल बन गया। पिता महेंद्र कुमार यादव भावुक हो गए, वहीं दादा इन्द्र बहादुर यादव भी पोते की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दादा पोते की सफलता की खुशी में नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

पहले प्रयास में 504 अंक, दूसरी बार में हासिल की बड़ी सफलता

प्रभात ने करीब दो वर्षों तक NEET की तैयारी की। गांव में पढ़ाई के बाद बेहतर तैयारी के लिए वह कोटा आया और एलन में दाखिला लिया। उसे पहले वर्ष फीस में 10 प्रतिशत और दूसरे वर्ष 50 प्रतिशत की रियायत मिली।

प्रभात ने अपने पहले प्रयास में 504 अंक हासिल किए थे। इसके बाद उसने अपनी तैयारी को और मजबूत किया। लगातार मेहनत का परिणाम NEET UG 2026 में सामने आया, जब उसने 627 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 3864 प्राप्त की।

प्रभात का कहना है कि परिजनों की मेहनत और एलन कोटा के मार्गदर्शन ने उसकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसका लक्ष्य एक अच्छा डॉक्टर बनकर गांव और समाज की सेवा करना है।

चार गांवों में खुशी का माहौल

प्रभात की सफलता से देवकीपुर के साथ आसपास के करीब चार गांवों में भी उत्साह है। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को लगातार बधाइयां

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: