ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

श्री मुनीम संघ के दूसरी बार अध्यक्ष बने नंदकिशोर राठौर, शिवराज सैनी सचिव निर्वाचित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
श्री मुनीम संघ के दूसरी बार अध्यक्ष बने नंदकिशोर राठौर, शिवराज सैनी सचिव निर्वाचित
श्री मुनीम संघ के दूसरी बार अध्यक्ष बने नंदकिशोर राठौर, शिवराज सैनी सचिव निर्वाचित
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी।श्री मुनीम संघ, जिला बूंदी की जिला कार्यकारिणी के चुनाव झर महादेव परिसर में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रतिनिधि ब्रजेशकांत शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित तथा महासंघ, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेघवाहन सिंह की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में नंदकिशोर राठौर ने अध्यक्ष पद पर दूसरी बार जीत दर्ज की।

चुनाव प्रभारी कृष्ण कन्हैया एवं जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर कौशल शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर राठौर, रमेश मीणा, मुरली गौतम तथा सचिव पद के लिए दुर्गा शंकर रानीवाड़ा और शिवराज सैनी ने नामांकन दाखिल किया।

चुनाव प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली। इसमें कुल 287 मुनीमों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद की मतगणना में नंदकिशोर राठौर को 122 मत, जबकि रमेश मीणा को 117 मत मिले। इस तरह नंदकिशोर राठौर को 5 मतों से विजयी घोषित किया गया।

वहीं सचिव पद पर शिवराज सैनी को 149 मत और दुर्गा शंकर रानीवाड़ा को 138 मत प्राप्त हुए। शिवराज सैनी ने 11 मतों से जीत दर्ज की।

चुनाव समिति के द्वारका प्रसाद, सीताराम एवं लोकेश विजयवर्गीय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर, सचिव शिवराज सैनी, कोषाध्यक्ष कौशल शर्मा एवं उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद भारतीय मजदूर संघ एवं मुनीम संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव संपन्न होने के बाद संगठन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: