ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / हाड़ौती अंचल / लेख विस्तार
हाड़ौती अंचल

'नागरिक अभिव्यक्ति - जागरुकता एवं जनहित की दिशा में सराहनीय पहल - माननीय ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
'नागरिक अभिव्यक्ति - जागरुकता एवं जनहित की दिशा में सराहनीय पहल - माननीय ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
'नागरिक अभिव्यक्ति - जागरुकता एवं जनहित की दिशा में सराहनीय पहल - माननीय ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि कोटा से पाक्षिक हिंदी समाचार पत्र 'नागरिक अभिव्यक्ति' का प्रवेशांक प्रकाशित हो रहा है। किसी भी नए समाचार पत्र का प्रकाशन समाज में जागरूकता बढ़ाने और जनहित के मुद्दों को सामने लाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता लोगों तक सही जानकारी पहुँचाने के साथ-साथ समाज और प्रशासन के बीच विश्वास और संवाद को भी मजबूत करती है। विकास, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनकल्याण जैसे विषयों को प्राथमिकता देना समाज के हित में आवश्यक है।

मुझे विश्वास है कि 'नागरिक अभिव्यक्ति' सकारात्मक, विश्वसनीय और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों का विश्वास अर्जित करेगा और समाज में रचनात्मक सोच को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका निभाएगा।

'नागरिक अभिव्यक्ति' के प्रवेशांक के प्रकाशन पर संपादक, प्रकाशक एवं पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं समाचार पत्र के सफल, दीर्घ और जनोन्मुखी सफर की मंगलकामना करता हूँ।

शुभकामनाओं सहित,

 

-ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: