ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

सिलोर रोड पर नया आधार सेवा केंद्र शुरू, तय सरकारी शुल्क पर होंगी सभी सेवाएं

आर.के. पुरम प्लाजा में खुला केंद्र; नाम, पता, मोबाइल सहित डेमोग्राफिक अपडेट ₹75 और बायोमेट्रिक अपडेट ₹125 में

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सिलोर रोड पर नया आधार सेवा केंद्र शुरू, तय सरकारी शुल्क पर होंगी सभी सेवाएं
सिलोर रोड पर नया आधार सेवा केंद्र शुरू, तय सरकारी शुल्क पर होंगी सभी सेवाएं
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी, 5 अक्टूबर। जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के दिशा-निर्देशों के तहत बूंदी शहर में नया आधार सेवा केंद्र (ASK) शुरू किया गया है। सिलोर रोड स्थित आर.के. पुरम प्लाजा में शुरू किए गए इस केंद्र पर नागरिकों को आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाएं निर्धारित सरकारी शुल्क पर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।

नए केंद्र के शुरू होने से नागरिकों को आधार कार्ड में डेमोग्राफिक एवं बायोमेट्रिक अपडेट सहित अन्य सेवाओं के लिए सुविधा मिलने की उम्मीद है। केंद्र प्रबंधन के अनुसार यहां निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर रोक रखने और सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।

तय सरकारी दरों पर होंगी सेवाएं

आधार सेवा केंद्र के ऑपरेशन मैनेजर कुलदीप सैनी ने बताया कि केंद्र पर सभी सेवाएं निर्धारित सरकारी दरों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक के आधार कार्ड में त्रुटि या तकनीकी समस्या है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत दूर कराने में सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्र का उद्देश्य नागरिकों का समय बचाना और उन्हें सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है।

केंद्र पर जारी शुल्क के अनुसार नया आधार नामांकन निःशुल्क होगा। वहीं बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु में निःशुल्क बताया गया है।

डेमोग्राफिक अपडेट, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि आदि में संशोधन के लिए 75 रुपए तथा बायोमेट्रिक अपडेट, जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट के लिए 125 रुपए शुल्क निर्धारित बताया गया है।

ग्राउंड फ्लोर पर उपलब्ध रहेगी सुविधा

आमजन आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राउंड फ्लोर, आर.के. पुरम प्लाजा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास, सिलोर रोड, बूंदी स्थित नए आधार सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

केंद्र प्रबंधन ने नागरिकों से आधार संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क की जानकारी लेकर ही भुगतान करने और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि की मांग होने पर इसकी शिकायत संबंधित स्तर पर करने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: