नागरिक अभिव्यक्ति | सुल्तानपुर। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ब्लॉक सुल्तानपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवगठित ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, सदस्यों को एकजुट करने तथा सदस्यता अभियान को ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष दिनेश मीणा ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
जिला मंत्री जितेंद्र शर्मा ने सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय में संपर्क कर अधिक से अधिक प्राध्यापकों को संगठन से जोड़ा जाए। जिला महिला मंत्री रंजना मालव ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार की दिशा में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।
बैठक को संभाग अध्यक्ष पवन नागर, जिला उपाध्यक्ष अनुराधा मेहता एवं ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल मेरोठा ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने और शिक्षकों को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल मेरोठा, सभाध्यक्ष गुरुदयाल मालव, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मालव, ब्लॉक मंत्री दिनेश मेहरा, महामंत्री लोकेश कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष हेमंत राठौर, संयुक्त ब्लॉक मंत्री कन्हैयालाल चक्रधारी, संगठन मंत्री तेजकरण यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विवेक मालव, महिला मंत्री अंजुलता मीना एवं प्रचार मंत्री गिर्राज कुमार नागर का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक शिक्षकों को सदस्यता अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।
