ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

नाली में मिला मजदूर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका

आरकेपुरम थाना क्षेत्र में होटल के पास मिला 48 वर्षीय बाबूलाल कश्यप का शव; पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नाली में मिला मजदूर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका
नाली में मिला मजदूर का शव, शराब के नशे में गिरने की आशंका
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | कोटा। आरकेपुरम थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नाली में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय बाबूलाल कश्यप के रूप में हुई है। वह आरकेपुरम इलाके में होटल शीश महल रेस्टोरेंट के पास स्थित पार्क के आसपास रहता था और मजदूरी का काम करता था।

परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम होटल के गार्ड ने बाबूलाल के लिए नाली सफाई का काम बताया था। इसके बाद शनिवार सुबह वह काम के लिए होटल की ओर गया था। मृतक के रिश्तेदार गोलू कश्यप ने बताया कि सुबह बाबूलाल के काम पर पहुंचने के करीब डेढ़ से दो घंटे बाद उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली।

दूसरी ओर, आरकेपुरम थाना सीआई दिग्विजय सिंह गुर्जर के अनुसार बाबूलाल शराब का आदी था। पुलिस को आशंका है कि वह शुक्रवार रात शराब के नशे में नाली में गिर गया होगा और चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह नाली में शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई।

सूचना मिलने पर आरकेपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक नाली सफाई और मजदूरी का काम करता था। परिजनों की ओर से घटना को लेकर किसी प्रकार की शंका व्यक्त नहीं की गई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: