ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

मिड-डे मील जांचने पहुंचे एसडीएम, बच्चों से सवाल-जवाब कर परखी पढ़ाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मिड-डे मील जांचने पहुंचे एसडीएम, बच्चों से सवाल-जवाब कर परखी पढ़ाई
मिड-डे मील जांचने पहुंचे एसडीएम, बच्चों से सवाल-जवाब कर परखी पढ़ाई
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

सुल्तानपुर। दीगोद उपखंड अधिकारी दीपक महावर ने शनिवार को क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं के साथ मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची। एसडीएम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बमोरी पहुंचकर कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद किया और विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा।

अचानक एसडीएम को कक्षा में अपने बीच पाकर विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, उपस्थिति सहित अन्य विषयों को लेकर जानकारी ली। इसके बाद विद्यालय में संचालित मिड-डे मील व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए मिड-डे मील प्रभारी एवं संस्था प्रधान से भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, विद्यार्थियों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।

इसके बाद एसडीएम महावर आमोरा विद्यालय पहुंचे। यहां भी उन्होंने मिड-डे मील व्यवस्था का निरीक्षण कर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को मिड-डे मील सहित विद्यालय की व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: