ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

नमाना में कांग्रेस की चुनावी सभा, हरिमोहन बोले- जनता ने बदलाव का मन बना लिया

अशोक चांदना ने महंगाई, खाद और पानी के मुद्दों पर सरकार को घेरा, सत्येश शर्मा ने गांवों में बुनियादी सुविधाओं का उठाया सवाल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नमाना में कांग्रेस की चुनावी सभा, हरिमोहन बोले- जनता ने बदलाव का मन बना लिया
नमाना में कांग्रेस की चुनावी सभा, हरिमोहन बोले- जनता ने बदलाव का मन बना लिया
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। पंचायती राज चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए कांग्रेस ने नमाना में चुनावी जनसभा कर शक्ति प्रदर्शन किया। सभा में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, हिंडोली विधायक अशोक चांदना और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। हरिमोहन शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने मौजूदा सरकार को बदलने का मन बना लिया है।

जनसभा से पहले विधायक हरिमोहन शर्मा ने नमाना के मुख्य बाजार में रोड शो किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सभा में जिला परिषद बूंदी के वार्ड नंबर 3 और पंचायत समिति बूंदी के वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 14 और 15 के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे गए।

हरिमोहन शर्मा ने कहा कि गांवों और ढाणियों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नमाना क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सिलोर-नमाना-गरड़दा-भोपतपुरा सड़क, नमाना रिवर फ्रंट, गरड़दा पेयजल एवं सिंचाई परियोजना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन और ग्रिड स्टेशन को गिनाया। उन्होंने बताया कि नमाना सीएचसी में विधायक कोष से करीब 20 लाख रुपए की लागत से जांच मशीन लगवाई गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को विभिन्न जांचों की सुविधा निशुल्क मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ाने का आरोप लगाया।

हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान और पिछड़े वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करती है। उन्होंने महंगाई, किसानों को खाद और पानी की उपलब्धता तथा आमजन की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में गरीब और किसान परेशान हैं। पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।

पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गांवों में बिजली, पेयजल और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज चुनाव में भाजपा सरकार को बड़ा झटका लगेगा। सभा को गुरु नानक सिख बोर्ड के अध्यक्ष हरपाल राणा, सामाजिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महेंद्र खींची, पूर्व उप जिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा, पीसीसी सचिव संदीप पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस दौरान जिला परिषद वार्ड 3 के प्रत्याशी राधेश्याम मीणा और वार्ड 24 की प्रत्याशी ललिता कुमारी सहित पंचायत समिति वार्ड 2 के कन्हैया लाल भील, वार्ड 3 की सुशीला बाई, वार्ड 4 की सरिता चित्तौड़ा, वार्ड 5 के जगरूप सिंह रंधावा, वार्ड 14 के शिवराज गुर्जर और वार्ड 15 के पन्नालाल मीणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: