ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

खाद के लिए नरेश मीना का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी

बोले—अधिकारी किसानों को बिना अटैचमेंट सरकारी दर पर पर्याप्त खाद दिलाने का भरोसा दें तो अनशन तोड़ दूंगा, नहीं तो जयपुर तक पैदल कूच

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
खाद के लिए नरेश मीना का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
खाद के लिए नरेश मीना का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । इटावा

इटावा। किसानों को बिना अटैचमेंट सरकारी दर पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर भगत सिंह सेना प्रमुख नरेश मीना का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। छबड़ा-बारा से शुरू हुआ उनका पैदल कूच इटावा पहुंचा, जहां मुख्य बाजार में कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और उनकी मांगों का समर्थन किया।

इटावा में लोगों से संवाद के दौरान नरेश मीना ने कहा कि उनका आंदोलन गांधीवादी तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों की बुवाई के लिए पर्याप्त खाद मिलना उनकी प्राथमिकता है। उनका आरोप है कि इटावा में खाद के साथ अटैचमेंट दिया जा रहा है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।

मीना ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत चल रही है। यदि अधिकारी किसानों को पर्याप्त खाद बिना अटैचमेंट और सरकारी दर पर उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हैं तो वे आमरण अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि समाधान नहीं हुआ तो पैदल यात्रा आगे उनियारा और उसके बाद जयपुर तक जाएगी। मांग पूरी होने तक आमरण अनशन जारी रखने की बात भी उन्होंने कही।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: