ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

एनएच-52 पर ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत, हाईवे पर पलटा ट्रक

मंडाना बाईपास पर हादसा, बस चालक ने संभाला नियंत्रण; यात्रियों को दूसरी बस से भेजा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
एनएच-52 पर ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत, हाईवे पर पलटा ट्रक
एनएच-52 पर ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत, हाईवे पर पलटा ट्रक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

*मंडाना। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर कोटा-झालावाड़ मार्ग स्थित मंडाना बाईपास पर बुधवार को ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। हादसे में गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस मंडाना कस्बे से बाईपास होते हुए झालावाड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान झालावाड़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वहीं बस चालक ने सावधानी बरतते हुए बस को दूसरी ओर ले जाकर नियंत्रण में कर लिया।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

पुलिस ने हाईवे पर पलटे ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर यातायात प्रभावित रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: