ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए निशान क्लासेस में 7 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज

10वीं-12वीं के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन-ऑनलाइन टेस्ट; 9वीं-11वीं के टॉप-3 विद्यार्थियों को निशुल्क सीरीज

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए निशान क्लासेस में 7 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए निशान क्लासेस में 7 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने के लिए निशान क्लासेस कोटा की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 7 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज शुरू की जा रही है। इसमें 12वीं के साइंस, आर्ट्स और एग्रीकल्चर वर्ग के साथ 10वीं कक्षा के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। टेस्ट सीरीज ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगी।

संस्थान के निदेशक रूद्रेश तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की तैयारी का नियमित आकलन करने और उन्हें परीक्षा के अनुरूप अभ्यास कराने के उद्देश्य से टेस्ट सीरीज शुरू की जा रही है। इसके साथ ही 4 महीने का क्रैश कोर्स भी प्रारंभ किया गया है। क्रैश कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्टडी मैटेरियल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 9वीं और 11वीं कक्षा के प्रथम तीन रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए टेस्ट सीरीज निशुल्क रखी गई है। संस्थान का कहना है कि टेस्ट सीरीज के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, अपनी तैयारी का आकलन और बोर्ड परीक्षा के पैटर्न के अनुसार स्वयं को तैयार करने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: