ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शिक्षा / लेख विस्तार
शिक्षा

एग्जाम कैलेंडर एनटीए ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां की तय

जनवरी में जेईई मेन और मार्च में सीयूईटी पीजी एग्जाम

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
एग्जाम कैलेंडर एनटीए ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां की तय
एग्जाम कैलेंडर एनटीए ने राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां की तय
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

एनटीए ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसमें यूजीसी नेट, जेईईमेन, सीमैट और सीयूईटी पीजी समेत कई परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें शामिल हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के परीक्षा चक्र के लिए आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की प्रस्तावित तारीखें दी गई हैं। इस कैलेंडर का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभ्यर्थियों और शैक्षणिक संस्थानों को आगामी परीक्षाओं की संभावित समयसीमा की जानकारी देना है, ताकिवे अपनी पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की पहले से तैयारी कर सकें। हालांकि, एनटीए ने स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई तारीखें प्रस्तावित और अस्थायी हैं। इनमें प्रशासनिक, शैक्षणिक, कानूनी, लॉजिस्टिक या अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण बदलाव किया जा सकता है।

दिसंबर में होंगी यूजीसी नेट

दिसंबर 2026 में कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज की परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 से 12 दिसंबर तक SWAYAM परीक्षा प्रस्तावित है। यूजीसी नेट दिसंबर चक्र की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर तक प्रस्तावित है। इसके लिए 20 और 21 दिसंबर को अतिरिक्त समय यानी बफर अवधि रखी गई है। दिसंबर की परीक्षा 20 और 21 को प्रस्तावित है।

जनवरी में निफ्ट परीक्षा

जनवरी 2027 में भी कई बड़ी परीक्षाएं होंगी। आर्मी कैडेट्स कॉलेज की परीक्षा 4 जनवरी को प्रस्तावित है। श्रेष्ठा (नेट्स) की परीक्षा 10 जनवरी को होगी। इसी दिन निफ्ट प्रवेश परीक्षा भी प्रस्तावित है। इसके बाद इंजीनियरिंग के लिए जेईई मेन 2027 सत्र-1 की परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी के बीच प्रस्तावित है। 31 जनवरी को इसके लिए बफर अवधि रखी गई है।

फरवरी-मार्च में सीमैट और सीयूईटी पीजी

फरवरी 2027 में सीमैट 7 फरवरी को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (एनआईटीटीटी) के पहले भाग की परीक्षा 26 और 27 फरवरी को होगी। मार्च 2027 में सामान्य विवि प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (सीयूईटी पीजी) प्रस्तावित है। इसकी परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 मार्च और 12 से 20 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: