ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / राजनीति / लेख विस्तार
राजनीति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा, आरके पुरम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लिया भाग

वसुंधरा पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए बिरला, बोले- ‘पूरा क्षेत्र मेरा परिवार, विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी’

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा, आरके पुरम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लिया भाग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा, आरके पुरम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लिया भाग
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन दिनों कोटा दौरे पर हैं। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने आरके पुरम क्षेत्र स्थित वसुंधरा पार्क में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लिया और पौधारोपण किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि आरके पुरम और आसपास का पूरा क्षेत्र उनके लिए परिवार की तरह है। राजनीतिक व्यस्तताओं और व्यवस्थाओं के कारण कई बार क्षेत्र में आने में देरी हो जाती है, लेकिन पिछले 23 वर्षों में उन्होंने राजनीति में लोगों के साथ मिलकर लंबी यात्रा तय की है।

विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी

बिरला ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से पौधा भेंट कर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: