ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सामूहिक भागीदारी से कोटा बनेगा स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर: ओम बिरला

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आरके पुरम के वसुंधरा पार्क में लोकसभा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण, शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी का आह्वान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सामूहिक भागीदारी से कोटा बनेगा स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर: ओम बिरला
सामूहिक भागीदारी से कोटा बनेगा स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर: ओम बिरला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 20 अगस्त। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को आरके पुरम क्षेत्र स्थित वसुंधरा पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण के साथ कोटा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

ओम बिरला ने कहा कि शहर के विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामूहिक प्रयासों से विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आरके पुरम सहित कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, सीवरेज, पेयजल, बिजली और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

आरके पुरम में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर

बिरला ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत नागरिक सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र के सुनियोजित विकास पर लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत पेयजल व्यवस्था को और मजबूत एवं सुचारु किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके। इसके साथ ही सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जनभागीदारी से बनेगा हरित कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विकास केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से नया कोटा आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने के साथ-साथ स्वच्छ और हरियाली से आच्छादित शहर के रूप में विकसित होगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: