ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारना ही विजयादशमी का सच्चा संदेश: ओम बिरला

दशहरा मेला हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, इसे और भव्य बनाने के लिए करेंगे प्रयास

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारना ही विजयादशमी का सच्चा संदेश: ओम बिरला
भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारना ही विजयादशमी का सच्चा संदेश: ओम बिरला
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

कोटा के 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में मंगलवार को रावण दहन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक इस आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का सच्चा संदेश भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना है। कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला शहर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसे और भव्य बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

ओम बिरला ने कहा कि रामायण और रामलीलाओं के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलता है। भगवान राम के आदर्श समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में विजयादशमी का विशेष महत्व है। यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है। रावण वध और भगवान श्रीराम की आराधना इसी परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लंका पर विजय और रावण वध के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे। विजयादशमी का उत्सव देशभर में उल्लास के साथ मनाया जाता है। कोटा का दशहरा मेला अपनी ऐतिहासिक पहचान और भव्य आयोजन के लिए विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि कोटा की जनता ने इस मेले को विशेष पहचान और भव्यता दी है। आने वाले समय में सभी मिलकर इस सांस्कृतिक विरासत को और ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दीं।

समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जैन और भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कोटा महापौर अनुसुइया गोस्वामी, उप महापौर विवेक राजवंशी और मेला अधिकारी ओपी मेहरा ने अतिथियों का स्वागत किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: