ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचे बिरला, बाबा लक्खा सिंह से की भेंट

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर बाबा लक्खा सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचे बिरला, बाबा लक्खा सिंह से की भेंट
गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचे बिरला, बाबा लक्खा सिंह से की भेंट
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 27 सितंबर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बाबा लक्खा सिंह की कुशलक्षेम पूछी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह जी ने अपना जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए बाबा लक्खा सिंह देशभर में पीड़ित मानवता की सेवा और जरूरतमंद लोगों को संबल देने के कार्यों से जुड़े रहे हैं।

बिरला ने कहा कि समाज में भाईचारे, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसे प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बाबा लक्खा सिंह के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बताया गया कि बाबा लक्खा सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस पर बिरला ने वाहेगुरु से उनके जल्द स्वस्थ होने की अरदास की। उन्होंने कहा कि बाबा लक्खा सिंह शीघ्र स्वस्थ होकर फिर पूरी सक्रियता के साथ समाज के वंचित और अभावग्रस्त वर्ग की सेवा में जुटें, यही उनकी कामना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: