कोटा। बूंदी रोड स्थित रामगंज बालाजी के पास देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में कुलदीप सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर चोटिल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन तथा उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
रामगंज बालाजी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
हादसे में कुलदीप सिंह की हालत नाजुक, न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती; टक्कर मारकर वाहन चालक फरार
विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:

ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:
ADVERTISEMENT