ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कोटा में पंडित आशाधर भवन का लोकार्पण 11 अक्टूबर को, 200 भामाशाहों का होगा सम्मान

विनोबा भावे नगर में 23 हजार वर्गफुट भूमि पर समाज के सहयोग से हुआ निर्माण, देशभर के समाजबंधुओं में उत्साह

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कोटा में पंडित आशाधर भवन का लोकार्पण 11 अक्टूबर को, 200 भामाशाहों का होगा सम्मान
कोटा में पंडित आशाधर भवन का लोकार्पण 11 अक्टूबर को, 200 भामाशाहों का होगा सम्मान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

श्री दिगंबर जैन बघेरवाल जनकल्याण समिति, कोटा की ओर से निर्मित पंडित आशाधर भवन का लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह रविवार, 11 अक्टूबर को आयोजित होगा। विनोबा भावे नगर में खड़े गणेशजी के पास यूआईटी से आवंटित भूखंड संख्या 17सी पर करीब 23 हजार वर्गफुट भूमि में बने इस भवन का निर्माण समाजबंधुओं से प्राप्त दान राशि से किया गया है। समारोह में करीब 200 भामाशाहों और निर्माण सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष जम्बु कुमार सेठिया, मंत्री नरेश सुरलाया, कोषाध्यक्ष केएल जैन, निर्माण मंत्री राजकुमार जैन नीटू और समारोह संयोजक सुरेश हरसोरा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन होंगे। अध्यक्षता बघेरवाल जैन समाज के युवा उद्यमी एवं जोस्ट्स इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, बेंगलुरु के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल जैन सेठिया करेंगे।

समारोह में ऋषभजी-मनीषजी मोहिवाल झंडारोहण करेंगे। मंडप उद्घाटन महेंद्र प्रभाचंदजी सेठिया, कैथून वाले, मुंबई करेंगे। दीप प्रज्वलन जयकुमारजी-नितिनजी खटोड़ परिवार करेगा। पंडित आशाधरजी के चित्र एवं प्रशस्ति का अनावरण सुरेशजी-सुषमाजी हरसोरा परिवार करेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का लोकार्पण जम्बु कुमारजी-सुलोचनाजी सेठिया करेंगे। मुख्य भवन का लोकार्पण पदम कुमार, राजेंद्र कुमारजी, हुकमजी काका और प्रकाशजी हरसोरा परिवार तथा मोहिनी देवी-प्रवीणजी सेठिया परिवार, मुंबई द्वारा किया जाएगा।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कोटा में बघेरवाल समाज के करीब 2000 परिवार निवास करते हैं। समाज में सामाजिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थान की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नया भवन इस आवश्यकता को पूरा करेगा। इसके लोकार्पण को लेकर देशभर के बघेरवाल समाजबंधुओं में उत्साह है।

भवन में ग्राउंड फ्लोर पर करीब 4000 वर्गफुट का एयरकूल्ड हॉल और प्रथम मंजिल पर करीब 5000 वर्गफुट का वातानुकूलित हॉल बनाया गया है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर 24 कमरे तथा चार वातानुकूलित डॉरमेट्री हैं। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर सहित विशाल किचन और प्रथम मंजिल पर कार्यालय, मीटिंग हॉल तथा तीमारदारों के लिए चार वातानुकूलित कमरे बनाए गए हैं। परिसर में करीब 15 हजार वर्गफुट का ओपन लॉन भी है। सुविधाओं के अनुरूप किराया कम रखने की व्यवस्था की गई है। भवन में अग्निशमन प्रणाली स्थापित करने के साथ भवन और जनहानि का बीमा भी कराया गया है।

इस अवसर पर चेतनजी सरवाडिया, शिखरजी सेठिया, सीमा हरसोरा, मीना दुगेरिया और अनिल ठोरा सहित समाज के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: