ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोटा में ‘ग्रीन सेलिब्रेशन’, स्काउट-गाइड ने लगाए 76 पौधे

न केक, न आतिशबाजी... पौधे लगाकर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन; विद्यार्थियों ने सालभर देखभाल का लिया संकल्प

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोटा में ‘ग्रीन सेलिब्रेशन’, स्काउट-गाइड ने लगाए 76 पौधे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर कोटा में ‘ग्रीन सेलिब्रेशन’, स्काउट-गाइड ने लगाए 76 पौधे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर कोटा में जन्मदिन मनाने का एक अलग अंदाज देखने को मिला। यहां न केक काटा गया और न ही आतिशबाजी की गई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया गया।

आंवली वन क्षेत्र में स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 76 पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने आम, आंवला, सहजन, जामुन और कटहल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहा। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की पूरे साल नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखते हुए बड़ा करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर. कोटा-बारां और राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और पौधों की नियमित देखभाल के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

पौधरोपण के दौरान विद्यार्थियों और आयोजकों ने कहा कि पौधा लगाना तभी सार्थक है, जब उसकी नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनने तक सुरक्षित रखा जाए। इसी सोच के साथ विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: