ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खेलकूद / लेख विस्तार
खेलकूद

प्रगति इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण सहित सात पदक

बॉक्सिंग, कराटे और राइफल शूटिंग में किया शानदार प्रदर्शन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
प्रगति इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण सहित सात पदक
प्रगति इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण सहित सात पदक
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

कोटा, 27 सितंबर। 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रगति इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग, कराटे और राइफल शूटिंग में सात पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।

14 वर्ष छात्र वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भव्य शर्मा ने 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता रा.उ.प्रा.वि. कालपुरा में आयोजित हुई।

रा.उ.मा.वि. संजय नगर नवीन में आयोजित 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मोहम्मद अली हसन ने अंडर-19 के 95 किलोग्राम भार वर्ग और अरविंद मीना ने अंडर-17 के 46-48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रियांशी सैनी ने अंडर-17 के 60-63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। छात्र गौरव ने अंडर-17 के 48-50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

रा.उ.मा.वि. दादाबाड़ी में हुई कराटे प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में नितिन नागर ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, राइफल शूटिंग के अंडर-19 छात्र वर्ग में अब्दुल अहद खान ने स्वर्ण पदक जीता।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. फैमिना ने पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन व निरंतर प्रयासों को दिया। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: