ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

प्रगति शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डांडिया उत्सव, छात्राध्यापिकाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

रानपुर महाविद्यालय में नवरात्र पर आयोजन, मां दुर्गा की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
प्रगति शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डांडिया उत्सव, छात्राध्यापिकाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
प्रगति शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डांडिया उत्सव, छात्राध्यापिकाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । कोटा

नवरात्र के अवसर पर प्रगति शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, रानपुर में शनिवार को एक दिवसीय डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संतोष हाड़ा, उपप्राचार्या डॉ. सविता चौधरी और स्टाफ सदस्यों ने मां दुर्गा की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।

उत्सव में छात्राध्यापिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और मनमोहक नृत्य से महाविद्यालय परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट डांसर और बेस्ट ड्रेसअप प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

बेस्ट डांसर प्रतियोगिता में मुस्कान डामोर ने प्रथम और यसरा फातिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बेस्ट ड्रेसअप प्रतियोगिता में गीता चौहान और शिवानी योगी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, जबकि खुशबू जाट ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

आयोजन ने छात्राध्यापिकाओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। साथ ही आपसी सहयोग, उत्साह और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: