कोटा। अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों के उस्तादों का पूर्व विधायक एवं कोटा लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने सम्मान किया। उन्होंने उस्तादों को साफा और माला पहनाकर विष्णु महापुराण भेंट किया।
गुंजल ने कहा कि अनंत चतुर्दशी महोत्सव में पूरे शहर की भागीदारी रहती है, इसलिए यह हिंदू समाज का प्रमुख पर्व है। शोभायात्रा में युवाओं और मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता आयोजन की भव्यता बढ़ाती है। उन्होंने शहरवासियों को अनंत चतुर्दशी महोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद बृजेश शर्मा ‘नीटू’, इन्द्र कुमार जैन, प्रशांत सक्सेना, मनीष शर्मा, गोपाल गर्ग, हेमंत चतुर्वेदी, हिरदेश सक्सेना और मोहित वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
